UNGA में इमरान खान का प्रमुख मुद्दा कश्मीर रहेगा!

UNGA में इमरान खान का प्रमुख मुद्दा कश्मीर रहेगा!

दुनिया के सबसे बड़े मंच UNGA में आज (शुक्रवार) भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। समय तय हो चुका है। दोनों देशों का एजेंडा भी समाने आ गया है। भारत पहले से ही पाकिस्तान के नापाक एजेंडे से वाकिब है।

इमरान खान की स्पीच से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को आतंकियों के हमदर्द पर तौर पर बेनकाब करेंगे। भारत पूरे तथ्यों के साथ तैयार है। पीएम मोदी विकास, शांति, जलवायु परिवर्तन के साथ ही पाकिस्तान से स्पॉन्सर होने वाले आतंकवाद पर उसे घेरेंगे।

ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इमरान खान किन मुद्दों को उठाने वाले हैं। ये अब साफ हो गया है पाक पीएम के साथ न्यूयॉर्क में मौजूद विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार सुबह जियो न्यूज से बातचीत करते हुए इमरान खान के एजेंडे के बारे में बताया।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, कुरैशी ने बताया कि इमरान खान का प्रमुख मुद्दा कश्मीर रहेगा, क्योंकि अब ये मामला पूरी दुनिया में चर्चा की विषय बन गया है। कुरैशी ने कहा कि कश्मीर के हालात के बारे में दुनिया को बताना हमारा मिशन है।

बता दें कि पूरी दुनिया में इमरान खान कश्मीर को लेकर जिस तरह से झूठ फैला रहे हैं उसका असर किसी भी देश पर नहीं हो रहा है। साथ ही कोई भी देश पाकिस्तान का समर्थन भी नहीं कर रहा है। किसी बड़े देश ने पाकिस्तान को कश्मीर मु्द्दे पर गंभीरता से नहीं लिया है।

कुरैशी के अनुसार पीएम खान आज कई और मामले उठाने वाले हैं। जिनमें से एक इस्लामोफोबियो भी है। कुरैशी ने कहा कि आज आतंक को इस्लाम से जुड़ा जा रहा है। जबकी ऐसा कुछ भी नहीं है। इन दोनों का आपस में कोई लेना देना नहीं है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں