UAE ने बुर्ज खलीफा से बॉलीवुड शहंशाह शाहरुख खान को दी जन्मदिन की मुबारकबाद, देखिए कैसा रहा नजारा

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता किंग खान शाहरुख खान 2 नवम्बर को 54 साल के हो गए हैं,भारत से लेकर दुनियाभर में किंग खान का जश्न मनाया गया और ढेरों बधाइयाँ मिल रही है।

सँयुक्त अरब अमीरात में दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा ना सिर्फ उनके फैंस ने उनके घर के बाहर जाकर उन्हें विश किया बल्कि दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर भी किंग खान का जलवा दिखाई दिया।

बुर्ज खलीफा ने भी एक खास अंदाज में शाहरुख खान को विश किया और उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान बुर्ज खुलीफा पर स्पेशल लाइटिंग की गई और इस इमारत पर लाइटिंग के माध्यम से कुछ लाइनें लिखी गईं।

यह पल सिर्फ शाहरुख खान के लिए नहीं, बल्कि पूरे बॉलीवु़ड के लिए खास था। इस लाइट शो में नीचे लगे फाउंटेंस और बिल्डिंग की लाइट से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। आप वीडियो में देख सकते हैं कि उस वक्त क्या नजारा था।

इस भव्य नजारे को शाहरुख खान ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो और इस जश्न की तस्वीरें वायरल हो रही है।

शाहरुख ने वीडियो शेयर करते हुए बुर्ज खलीफा का शुक्रिया अदा किया है। इस दौरान बुर्ज खलीफा के बाहर शाहरुख के फैंस की भारी भीड़ भी मौजूद थी।

बता दें कि शाहरुख खान के जन्मदिन पर बॉलीवुड स्टार्स और उनके फैंस के साथ कई हस्तियों ने जन्मदिन की बधाई दी। वहीं शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर भी उनके फैंस इकट्ठे हुए और उन्होंने शाहरुख खान का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

उसके बाद खुश शाहरुख खान हमेशा की तरह घर के बाहर आए और उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया कहा। वहीं शाहरुख खान ने किसी एक प्रोग्राम में फैंस के साथ एक वीडियो भी बनाया, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading