करीमनगर : विवादित टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर आपत्तिजनक बयान दिया है। करीमनगर की एक रैली में अकबरुद्दीन ने कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के लोग हमारा बाल तक बांका नही कर सकते। पिछले कूच महिनो से ओवैसी बिमार थे। बिमारी से बाहर आने के बाद पहली ही सभा में उन्हे विवादो का सामना करना पड़ा है।
उन्होने कहा कि यह दुनिया उसी व्यक्ति को डराती है जो डरा हुआ है। लेकिन दुनिया उसी इंसान से डरती है जो दूसरों को डराता है। पहले तो मैंने 15 मिनट का बयान दिया था। इस बयान कि वजह से कई लोग भडक गये थे। अभी भी उस बयान के घाव अब तक नही भरे है। यही कारण है कि, वे अकबरुद्दीन ओवैसी से बहुत नफरत करते हैं।
Akbaruddin Owaisi, AIMIM: RSS wale humara baal bhi baanka nahi kar sakte. Duniya ussi ko darati hai jo darta hai, duniya ussi se darti hai jo darana janta hai. Akbaruddin Owaisi se nafrat kyun hai? ’15 minute’ aisa zarb (blow) hai jo abhi bhi nahi bhar saka. (23.7.19) pic.twitter.com/39gnBdHpwp
— ANI (@ANI) July 24, 2019
यह पहली बार नहीं है जब अकबरुद्दीन ने विवादित बयान दिया है। इससे पहले 2013 में भी उन्होंने इसी तरह के विवादित बयान दिए थे। हम 25 करोड़ हैं और आप हिंदू 100 करोड़ हैं। 15 मिनट के लिए पुलिस हटाएं। फिर देखे किसमे कितना दम है। उस समय इस पर बड़ा विवाद हुआ था। इसके अलावा, उन्होंने कई बार RSS और मोदी पर भी निशाना साधा है।
करीमनगर में एक रैली में बोलते हुए, उन्होंने सुझाव दिया कि मुसलमानों को एक बाघ के रूप में बहादुर होना चाहिए। मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं पर बोलते हुए, उन्होंने कहा कि अगर कोई घोषणाबाजी करते है तो आप केवल अल्लाह का नाम ले।
अकबरुद्दीन एमआईएम पार्टी के प्रमुख असीमुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई हैं। वह तेलंगाना विधानसभा के विधायक हैं। अकबरुद्दीन हमेशा विवादित बयान देते हुए सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिन पहले ही उनके बड़े भाई असदुद्दीन ओवैसी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लोकसभा में विवाद हुआ था। उन्होंने तब कहा था कि सरकार हमें डरा रही है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।
The post RSS वाले हमारा बाल तक बांका नही कर सकते – अकबरुद्दीन ओवैसी appeared first on Maharashtra Today.
This is syndicated feed from maharashtratoday.co.in we have not made any changes to the content Source- Source