RJD का ट्वीट, कहा- ‘कल धनतेरस है, पूरा देश धातु खरीदेगा और अमित शाह MLA’

RJD का ट्वीट, कहा- ‘कल धनतेरस है, पूरा देश धातु खरीदेगा और अमित शाह MLA’

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। महाराष्ट्र में एक तरफ जहां भाजपा और शिवसेना गठबंधन ने जीत दर्ज की है वहीं हरियाणा में मामला फंसता हुआ नजर आ रहा है।

हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के प्रबल आसार नजर आ रहे हैं। सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों की ओर से कोशिशें जारी हैं। अब इसी पर बिहार की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भाजपा पर निशाना साधा है। RJD ने ट्वीट किया है कि कल धनतेरस है, पूरा देश धातु से बनी चीज़ें खरीदेगा और अमित शाह विधायक खरीदेंगे।

वहीं उन्होंने लिखा कि बिहार में RJD जीत रही है और NDA पिछड़ रही है। बता दें कि बिहार में भी 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे जिनमें से एक सीट असदुउद्दीन ओवैसी की एआईएमईआईएम के खाते में गई है जबकि दो सीटें आरजेडी के खाते में गईं हैं वहीं एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है तथा एक सीट जेडीयू के खाते में गई।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading