PoK की रैली में बोले इमरान, कहा- जब मैं कहूंगा तब LoC पार करना

PoK की रैली में बोले इमरान, कहा- जब मैं कहूंगा तब LoC पार करना

PoK की राजधानी मुजफ्फराबाद की रैली में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि कश्मीर का मामला मानवाधिकारों से जुड़ा है. इमरान खान ने कहा है कि वो दुनिया में कश्मीर की आवाज को उठाएंगे. साथ ही इमरान ने कहा कि वो यूएनजीए में कश्मीर के मसले को उठाएंगे.

जम्मू-कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मात खाने के बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान लगातार नए पैंतरबाजी कर रहे हैं. ‘कश्मीर ऑवर’ के बाद अब इमरान खान ने पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) की राजधानी मुजफ्फराबाद में शुक्रवार को एक बड़े जलसे में कहा कि UNGA में कश्मीर का मसला फिर से उठाएंगे. आर्थिक हितों के कारण मुस्लिम देशों ने भी इस मसले पर हमारा साथ नहीं दिया.

इमरान खान ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि आप में से कई लोगों ने लाइन ऑफ कंट्रोल पार करने की कोशिश की है, लेकिन मैं आज आपसे कहता हूं कि अभी लाइन ऑफ कंट्रोल पर जाने की जरूरत नहीं है. आप लोग तब लाइन ऑफ कंट्रोल जाना जब मैं आपसे जाने को कहूं.’

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने के बाद से ही इमरान खान अपनी जनता को भारत के खिलाफ भड़काकर अपनी सरकार की आर्थिक मोर्चे पर नाकामी छुपाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. सबसे पहले तो उन्होंने कश्मीर ऑवर का फंडा आजमाया. इसके तहत उन्होंने अपने देश के लोगों से अपील की कि वे हर शुक्रवार को दोपहर 12 से 12.30 बजे तक सड़कों पर निकले और कश्मीरियों के प्रति अपनी एकजुटता जाहिर करें. लेकिन उनकी इस मुहिम में ज्यादा कामयाबी नहीं मिली.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading