PICS: दिल्ली जमा मस्जिद का दीदार करने पहुंची स्वारा भास्कर!

PICS: दिल्ली जमा मस्जिद का दीदार करने पहुंची स्वारा भास्कर!

स्वरा भास्कर इस समय दिल्ली में हैं। यहां पर वह अपने परिवार के साथ घूमने आई हैं। तभी तो स्वरा को कभी तो जामा मस्जिद के नजारे लेते हुए देखा गया तो कभी वह पुरानी दिल्ली की तंग गलियों में खाने का मजा लेती दिखी। अपनी इस खूबसूरत जर्नी की तस्वीरें स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

अपने काम से छोटा सा ब्रेक लेकर स्वरा सारा समय परिवार के साथ बिता रही हैं। यही वजह है कि, वह मुंबई छोड़ कर कुछ दिनों के लिए दिल्ली आ पहुंची हैं।

दिल्ली में घूमते समय स्वरा इंडियन अवतार में नजर आई। इस दौरान उन्होंने पिंक व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ था।स्वरा के साथ उनका पूरा परिवार दिल्ली घूमने आया है। तभी तो जहां जहां स्वरा जा रही हैं उनक परिवार साथ नजर आ रहा है।

जामा मस्जिद में स्वरा का परिवार एक साथ पोज देता नजर आया। यहां पर स्वरा काफी खुश दिख रही थीं। इस दौरान स्वरा जामा मस्जिद की खूब तारीफें करती नजर आई। दिल्ली की हर एक तस्वीर पर स्वरा ने अपने दिल की बात कही है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں