Photos: प्रिंस विलियम और केट मिडलटन पाकिस्तान दौरे पर, तस्वीरें हो रहीं वायरल

Photos: प्रिंस विलियम और केट मिडलटन पाकिस्तान दौरे पर, तस्वीरें हो रहीं वायरल

पाकिस्तान के टूर पर गए प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी डजेच ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन हर दिन अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में है।

डजेच ऑफ कैम्ब्रिज कभी नीले रंग का सलवार सूट तो कभी राजकुमारी डायना को ट्रिब्यूट करता हरे रंग का कुर्ता पहने नजर आईं। हर बार अपने देसी लुक से सबका दिल जीतने में कामयाब रहीं केट का लुक देखें तस्वीरों में।
नीले रंग के कुर्ते और पैंट में केट का लुक बिल्कुल ट्रेडिशनल है। फुल स्लीव वाले इस कुर्ते के गले पर बेहद खूबसूरत कढाई की गई है। जिसे मैचिंग के नीले रंग के पैंट के साथ टीमअप किया गया है। साथ में न्यूड हील्स की मैचिंग शानदार है। 

एक्वा ब्लू कलर की लांग ड्रेस में केट का एथिनिक लुक कमाल का है। इसके साथ ही गले पर दुपट्टे के जैसी डिजाइन बेहद खूबसूरत लग रही है। डजेच ऑफ कैम्ब्रिज का अगला लुक जिसमें उन्होंने ग्रीन रंग का कुर्ता पहन रखा है और साथ में बड़े ही शाही अंदाज में कैरी किया गया स्टोल उनके लुक को पूरा कर रहा है।

 

डार्क ग्रीन कलर के आउटफिट में पहुंचे प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। गलाबंद कुर्ता और पायजामें के साथ केट का हैवी सिकुइन ड्रेस अच्छा लग रहा है। राउंड नेक और फुल स्लीव इस ड्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

पांच दिवसीय यात्रा 18 अक्टूबर को समाप्त होगी

प्रिंस विलियम की पांच दिवसीय यात्रा 18 अक्टूबर को समाप्त होगी, इसका आयोजन यूके के विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय के अनुरोध पर किया गया है। यह यात्रा 13 वर्षों में ब्रिटिश शाही परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा पाकिस्तान में की गई अपनी तरह की पहली यात्रा थी।

डॉन न्यूज ने की रिपोर्ट के मुताबिक केंसिंग्टन पैलेस के एक बयान के अनुसार, ब्रिटिश शाही जोड़ा इस्लामाबाद, लाहौर, गिलगित-बाल्टिस्तान और बीहड़ सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेगा।

 

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں