OnePlus 7T भारत में आज होगा लॉन्च, यहां जानें पूरी जानकारी !

OnePlus 7T भारत में आज होगा लॉन्च, यहां जानें पूरी जानकारी !

OnePlus 7T और OnePlus TV को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों प्रोडक्ट के लिए वनप्लस आज शाम नई दिल्ली में लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से पहले OnePlus ने अपने वनप्लस 7टी हैंडसेट के बारे में कई जानकारियां दी हैं। नया स्मार्टफोन वनप्लस 7 का अपग्रेड है। यह नए बैक पैनल के साथ आएगा। इसमें ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ मैट फिनिश होगा। टीज़र से पता चला है कि वनप्लस 7टी में तीन रियर कैमरे होंगे। वनप्लस 7टी की तरह कंपनी ने अपने वनप्लस टीवी के लिए भी कई टीज़र्स ज़ारी किए हैं। इस स्मार्टफोन में एडवांस्ड डिस्प्ले के साथ नया डिज़ाइन होगा।

वनप्लस 7टी और वनप्लस टीवी का लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे आयोजित होगा। संभव है कि वनप्लस इस इवेंट में वनप्लस 7 प्रो के अपग्रेड वनप्लस 7टी प्रो को भी उतारे। इसके अलावा वनप्लस टीवी को अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान पहली बार बिकेगा। वनप्लस 7टी के लॉन्च इवेंट को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हमने स्ट्रीमिंग के लिंक को खबर में भी इंबेड किया है।
ने अपनी वनप्लस 7टी की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, स्मार्टफोन की कीमत वनप्लस 7 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के दाम 32,999 रुपये के आसपास होगी।

वनप्लस टीवी की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने गैजेट्स 360 को बताया था कि यह मी टीवी मॉडल के इतना सस्ता नहीं होगा। लेकिन सोनी और सैमसंग ब्रेंड की कीमतों से थोड़ा कम ज़रूर होगा। यह भी साफ है कि वनप्लस 7टी और वनप्लस टीवी की बिक्री भारत में अमेज़न इंडिया की साइट पर होगी।

हाल ही में OnePlus ने ऐलान किया था कि वनप्लस 7टी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। नए एंड्रॉयड वर्ज़न के ऊपर कंपनी का नया ऑक्सीजन स्किन भी होगा। इतना तो तय है कि स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 के साथ पेश किया गया डार्क थीम भी मौज़ूद रहेगा। एंड्रॉयड 10 के अलावा OnePlus 7T में वार्प चार्ज 30टी और 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले पैनल होने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा आधिकारिक रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरों) से पता चला है कि फोन मैट फिनिश के अलावा ग्रेडिएंट डिज़ाइन से लैस होगा। पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे को भी जगह मिलेगी। वनप्लस 7टी को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। यह कई मामलों में वनप्लस 7 का अपग्रेड होगा।

वनप्लस 7टी की तरह वनप्लस ने अपने पहले स्मार्ट टीवी के भी कई टीज़र्स ज़ारी किए हैं। OnePlus TV में 55 इंच का क्यूएलईडी डिस्प्ले और डॉल्बी विज़न सपोर्ट होगा। एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर चलने वाले इस स्मार्टफोन को तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है।

वनप्लस टीवी का रिमोट कंट्रोल थोड़ा अलग होगा। इसमें गूगल असिस्टेंट के लिए अलग बटन दिया जाएगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading