NRC फाइनल लिस्ट: करीब 19 लाख लोगों का नाम शामिल नहीं!

NRC फाइनल लिस्ट: करीब 19 लाख लोगों का नाम शामिल नहीं!

नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन की अंतिम सूची जारी हो गई है। गृह मंत्रालय ने यह सूची जारी की है। असम में रह रहे 41 लाख लोगों के भाग्य का फैसला हो गया है।लोगों में तनाव जैसा माहौल। उन्हें लिस्ट में नाम नहीं होने की आशंका में अपनी भविष्य की चिंता सता रही है।

एनआरसी के राज्य समन्वयक प्रतीक हजेला (NRC state Coordinator) ने बताया कि कुल 3,11,21,004 व्यक्तियों को अंतिम सूची में शामिल करने के योग्य पाया गया।

इसके अलावा 19,06,657 व्यक्ति लिस्ट में शामिल नहीं हो सके हैं। इन लोगों ने अपने दावे प्रस्तुत नहीं किए थे। परिणाम से संतुष्ट नहीं होने पर वे विदेशी ट्रिब्यूनल के समक्ष अपील दायर कर सकते हैं।

लोगों में भय का माहौल देखते हुए पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा गया है, लेकिन लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि जो लोग अपनी नागरिकता खो देंगे उन्हें डिटेंशन सेंटर नहीं भेजा जाएगा।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, असम के सीएम सर्वानंद सोनेवाल ने एनआरसी की अंतिम सूची जारी होने से पहले यहां के लोगों से शांती बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा ‘मैं आप सभी से असम में शांति और धीरज बनाए रखने की अपील करता हूं।

जब तक अपील करने का समय है तब तक किसी को विदेशी नहीं माना जाएगा। राज्य सरकार कानूनी समर्थन का विस्तार करेगी।’ सरकार इन लोगों की परेशानियों पर ध्यान देगी और यह देखेगी कि उनका किसी तरह का उत्पीड़न न हो।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading