NDMC के नए चेयरमैन विजय कुमार देव ने पालिका केन्द्र में ध्वजारोहण किया, स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान को किया याद!

NDMC के नए चेयरमैन विजय कुमार देव ने पालिका केन्द्र में ध्वजारोहण किया, स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान को किया याद!

नई दिल्ली: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् के अध्यक्ष श्री विजय कुमार देव ने आज स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगांठ के अवसर पर पालिका परिषद् मुख्यालय में ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सेनानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

पालिका केन्द्र में ध्वाजारोहण के उपरान्त श्री देव ने कहा कि आज हम सब को प्रण लेना चाहिए कि हम हजारों बलिदानों से मिली इस आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे, जिसके लिए हमारें स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था।

पालिका परिषद् अध्यक्ष, श्री विजय कुमार देव ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज एक शाक्तिशाली आधुनिक अर्थव्यवस्था के रूप में उभरता हुआ देश बन रहा है और हमारी विविधता में एकता विश्व में जगजाहिर है, जिसे कोई भी चुनौती नही दे सकता है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् अपने नागरिकों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरे देश में लोकप्रिय है और इसका सारा श्रेय पालिका परिषद् के हर श्रेणी के कर्मचारियों और अधिकारियों को बराबर जाता है।

देव ने पालिका परिषद् के समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें खुद आगे बढ़कर पूरे सर्मपण, उत्साह और सेवाभाव से न केवल नई दिल्ली क्षेत्र को अपितु सम्पूर्ण राजधानी क्षेत्र को देश का गौरवपूर्ण स्थान बनाने के लिए कृत-संकल्पित और पूर्ण समर्पित होना होगा।

इस अवसर पर पालिका परिषद् के सुरक्षा विभाग तथा अग्निशमन विभाग के गार्डों ने पालिका परिषद् अध्यक्ष के साथ तिरंगे झंण्डे को सलामी दी तथा बच्चों ने देशभक्तिपूर्ण गीतों से सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम के अन्त में पालिका परिषद् अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को मिठाई का वितरण भी किया।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् द्वारा नई दिल्ली क्षेत्र में बिजली के खम्भों पर 2000 राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए और उद्यान विभाग ने मुख्य सड़कों, गोल चैराहों, सार्वजनिक स्थलों जैसे 24 स्थानों पर तिरगें फूलों के सजावटी बोर्ड भी लगाए।

इस स्वतंत्रता दिवस समारोह में पालिका परिषद् के सदस्य, श्री बी.एस भाटी, सचिव-श्रीमती रश्मि सिंह, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, अध्यापक और स्कूली बच्चे भी उपस्थित थे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading