
ISRO को लैंडर विक्रम का पता चल गया है। इसरो चीफ के सिवन ने बताया कि ‘हमें चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की लोकेशन मिल गई है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक की है।
लेकिन अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही इससे संपर्क कर लिया जाएगा। इसरो चीफ का कहना है कि ऑर्बिटर की मदद से लैंडर विक्रम की सही लोकेशन का पता चल पाया है।’
बता दें कि इससे पहले चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने के भारत के साहसिक कदम को शनिवार तड़के उस वक्त झटका लगा जब चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ से चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर संपर्क टूट गया था।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, इसके बाद इसरो के वैज्ञानिकों में हताशा जरूर नजर आई थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे देश को उनपर भरोसा था, जिसपर वह हमेशा की तरह फिर खरे उतरे हैं।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source