IFS अधिकारी ने किया सुसाइड, फ्लैट में लटकता मिला शव, जांच जारी !

IFS अधिकारी ने किया सुसाइड, फ्लैट में लटकता मिला शव, जांच जारी !

शहर में भारतीय वन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. 52 वर्षीय अवतार सिंह का शव फंदे से लटका मिला. IFS अधिकारी अवतार सिंह रविवार को बेंगलुरु के येलहंका में अपने प्रेस्टीज माउंट अपार्टमेंट के अंदर मृत पाए गए. हालांकि उनकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस को संदेह है कि IFS अधिकारी आत्महत्या कर सकते हैं. पुलिस का मानना है कि हो सकता है गंभीर रूप से पीठ दर्द की वजह से शायद उन्होंने यह कदम उठाया हो.

एक पुलिस अधिकारी ने एक बयान में कहा कि घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. मुख्य वन संरक्षक पुनाती श्रीधर ने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने सिंह के काम के दबाव में होने की खबरों का खंडन किया. उन्होंने कहा कि इस घटना का काम के बोझ से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि शायद ही एक या दो फाइलें देखने के लिए थीं, क्योंकि कोई बैकलॉग नहीं था.

बेंगलुरु के अरन्या भवन में वन अधिकारी के रूप में काम कर रहे सिंह ने छुट्टी से लौटने के बाद कल अपनी ड्यूटी फिर से शुरू कर दी थी. बता दें कि वर्तमान में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के पास ही वन विभाग की जिम्‍मेदारी है. अधिकारी ने बताया कि सिंह के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں