
अमेरिका की संघीय एजेंसी ने शुक्रवार को एलान किया कि उसने 2021 के वीजा के लिए एच-1बी इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण प्रक्रिया लागू करने की तैयारी कर ली है।
H1B वीज़ा
अब वित्त वर्ष 2021 के वास्ते विदेशी कर्मचारियों के लिए एच-1बी वीजा का आवेदन करने वाली कंपनियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा और 10 डॉलर का शुल्क देना होगा।
इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण प्रक्रिया
अमेरिका की नागरिकता एवं आव्रजन सेवा अगले वित्त वर्ष के लिए एक अप्रैल 2020 से एच-1बी वीजा आवेदन लेना शुरू करेगी।
यूएससीआईएस ने शुक्रवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक पंजीकरण प्रक्रिया से कागजी काम कम होगा और आवेदनकर्ताओं का पैसा भी बचेगा।
नयी प्रक्रिया क्या है?
नयी प्रक्रिया के तहत एच-1बी वीजा कर्मचारी नियुक्त करने वाले नियोक्ताओं को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी जिसमें उनकी कंपनी और आवेदन देने वाले कर्मचारी के बारे में केवल मौलिक सूचना मांगी जाएगी।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source