नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश में ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तिहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने जनपद आज़मगढ़ में सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतरकर CABबिल का विरोध किया,शौकत अली ने कहा कि ये बिल।भारतीय लोकतंत्र की मूलभूत भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है,इस बिल के बाद अब साफ हो गया है कि भाजपा संघ मिलकर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने जारहे हैं ये बिल इनका पहला कदम है।

Aimim की तरफ़ से पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हुए जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भी तीखी नोकझोंक की खबरे भी प्राप्त हुई हैं,लखनऊ बनारस आज़मगढ़ अलीगढ़ कानपुर गोंडा बस्ती बिजनोर मेरठ मुज़फ्फरनगर शामली सहारनपुर आदि जनपदों में हजारों की संख्या में Aimim के नेतृत्व में लोग सडकों पर उतरे।

Aimim द्वारा प्रदेश भर में करे गए विरोध प्रदर्शन से पुलिस प्रशासन काफी सतर्क दिखाई दी तथा कई जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करने की भी खबर आरही हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source