CAA-NRC के लिए सार्वजनिक बैठक की नहीं मिली इजाज़त!

CAA-NRC के लिए सार्वजनिक बैठक की नहीं मिली इजाज़त!

तेलंगाना में भाजपा के विधायक टी राजा सिंह को हैदराबाद पुलिस ने सार्वजनिक बैठक करने की अनुमति नहीं दी है। वह नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के समर्थन में एक बैठक करने जा रहे थे।

साक्षी पोस्ट पर छपी खबर के अनुसार, गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजा सिंह ने पहले भी नागरिकता कानून और एनआरसी का समर्थन किया था। वह इस मुद्दे पर एक बैठक करने जा रहे थे, जिसे पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।

इससे पहले टी राजा सिंह ने नागरिकता कानून को लेकर विपक्षी दलों द्वारा मुसलमानों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए स्पष्ट किया था कि देश के मुसलमान को इस कानून से डरने की कोई जरूरत नहीं है। भारत के मुसलमान भारत के है और रहेंगे।

राजा सिंह ने कहा था कि नागरिकता अधिनियम तो केवल एक झलक है। अभी एनआरसी बाकी है।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश के नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस कानून के जरिए पाकिस्तानी, बांग्लादेशी, रोहिंग्या, बर्मा, अफगानिसत्नी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। जिसे कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते भारत को अनाथ आश्रम समझ कर जम चुके हैं।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading