CAA: विपक्ष की बैठक में शामिल नहीं होगी बसपा, टीएमसी और ‘आप’

CAA: विपक्ष की बैठक में शामिल नहीं होगी बसपा, टीएमसी और ‘आप’

कांग्रेस नेतृत्व में CAA-NRC को लेकर विपक्ष की बैठक होनी है। जिसमें मायावती की पार्टी बसपा, अरविंद केजरीवाल की ‘आप’ और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है।

 

विपक्ष की आज नागरिकता संशोधन कानून, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर और यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा पर बड़ी बैठक होने जा रही है।

 

 

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, यह बैठक कांग्रेस के नेतृत्व में होने जा रही है। इसमें सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और रणनीति बनाई जाएगी। लेकिन इस बैठक से तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी के बाद आम आदमी पार्टी ने भी किनारा कर लिया है।

 

 

 

आपको बताते जाए कि बसपा प्रमुख मायातवी राजस्थान में बसपा विधायकों को कांग्रेस में शामिल करने से नाराज है। वहीं आम आदमी पार्टी दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है। क्योंकि वहां पर वह कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लडेंगे।

 

 

 

इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, द्रविड़ा मुनेत्र कजगम, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, लेफ्ट, राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी सहित कई पार्टियों शामिल होंगी।

 

यह बैठक पार्लियामेंट एनेक्सी में दोपहर 2 बजे होने वाली है। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रह सकते हैं। इसमें अहम मुद्दा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू), जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में हुई हिंसा है।

 

इस मामले में कांग्रेस ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी भी बनाई थी। जिसकी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप दी है।

 

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर केन्द्र सरकार निशाना साधा और कहा था कि जेएनयू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और कुछ अन्य जगहों पर युवाओं और छात्रों पर हमले की घटनाओं की जांच के लिए विशेषाधिकार आयोग का गठन किया जाए।

 

 

 

इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस और अन्य दल देश में भ्रम फैला रहे हैं। दंगे भड़काने का काम कर रहे हैं, कांग्रेस जितना भी विरोध कर ले, पाकिस्तान से आए लोगों को हम नागरिकता देंगे।

 

 

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading