CAA पर फिर भड़के कश्यप, कहा- मोदी अपने बाप और खानदान का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाए

CAA पर फिर भड़के कश्यप, कहा- मोदी अपने बाप और खानदान का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाए

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लगातार सरकार का विरोध कर रहे अनुराग कश्यप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। अनुराग ने कहा कि मोदी पहले अपने पिता और खानदान का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाएं। गौरतलब है कि बीती रात से सीएए लागू हो गया है।

अपने बाप की डिग्री दिखाए मोदी
अनुराग ने पीएम से उनकी डिग्री मांगी। उन्होंने कहा कि, ‘आज सीएए लागू हो गया है। मोदी को बोलो पहले अपने काग़ज़ , अपनी राजनीति विज्ञान की डिग्री दिखाए , और अपने बाप का और ख़ानदान का बर्थ सर्टिफ़िकेट दिखाए सारे हिंदुस्तान को। फिर हमसे माँगे ।’

https://platform.twitter.com/widgets.js

https://platform.twitter.com/widgets.js

बेवकूफ है ये सरकार
अनुराग ने कहा कि इस सरकार के पास किसी भी तरह का प्लान नहीं है, कोई प्रणाली नहीं है। यह एक बेवकूफ सरकार है और सीएए बिल्कुल नोटबंदी की तरह है, जिसमें कोई विजन नहीं केवल बदमाशी है।

मोदी अपनी शिक्षा साबित करे
फिल्ममेकर ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जमकर बयान दिए। उन्होंने पीएम की शिक्षा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, ‘हमारे ऊपर सीएए लागू करने वाले पीएम डिग्री दिखाएं। साबित करो पहले की मोदी पढ़ा लिखा है।’

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں