नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी के बिजनोर लोकसभा से निर्वाचित साँसद मलूक नागर मुज़फ्फरनगर पहुंचकर कार्यकरताओं से मुलाक़ात करी,मलूक नागर ने तमाम कार्यकर्ताओं का समर्थन करने पर दिल की गहराई से शुक्रिया अदा किया।
मलूक नागर ने चुनाव की जीत का श्रय अल्पसंख्यक समुदाय मुलसमानों को दिया है,मलूक नागर ने कहा कि वह मुसलमानों का कर्ज कभी नहीं उतार पाएंगे।मलूक नागर ( Malook Nagar ) ने 2019 का लोकसभा चुनाव बिजनौर से लड़ा था। वहां से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के कुंवर भारतेंद्र सिंह को शिकस्त दी थी। मलूक नागर प्रथम चरण में हुए चुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशी थे। उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

रविवार को तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में उनके लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। गुर्जर धर्मशाला में गुर्जर समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मलूक नागर ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की थी।

ऐसा करके पार्टी ने रालोद अध्यक्ष अजित सिंह और उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को हरवाया था। मीरापुर के विधायक अवतार सिंह भड़ाना को भी पार्टी में सम्मान नहीं मिला इसलिए उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। इतना ही नहीं भाजपा ने गुर्जर वोटों के लिए मजबूर होकर एमएलसी अशोक कटारिया को मंत्री बनाया है।
इस बीच उन्होंने कहा कि वह मुसलमानों के सहयोग से ही चुनाव जीते हैं। वह उनका कर्ज जिंदगी भर नहीं चुका पाएंगे। बसपा सांसद ने इस बीच गंगा पूजन कर श्री शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने नगर के आसपास छह करोड़ रुपये की लागत से एक यूनिवर्सिटी के निर्माण का भी वादा किया।