BHU: विवाद के बीच फिरोज खान ने आयुर्वेद विभाग के इंटरव्यू में पहला स्‍थान प्राप्त किया

BHU: विवाद के बीच फिरोज खान ने आयुर्वेद विभाग के इंटरव्यू में पहला स्‍थान प्राप्त किया

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (Banaras Hindu University) के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में मुस्लिम शिक्षक फिरोज खान (Firoz Khan) की नियुक्ति पर चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को आयुर्वेद विभाग (Ayurveda Department) के इंटरव्यू में फिरोज खान शामिल हुए. आयुर्वेद विभाग के अध्यक्ष ने बताया कि फिरोज खान ने इस इंटरव्यू में पहला स्‍थान प्राप्त किया है.

छात्रों ने किया था आंदोलन
गौरतलब है कि हाल ही में डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में हुई थी. नियुक्ति के बाद से ही यहां के छात्रों ने गैर हिन्दू शिक्षक की नियुक्ति के विरोध में आंदोलन शुरू कर दिया था. इसको लेकर कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन भी चला. हालांकि अब छात्रों ने धरना तो खत्म कर दिया है लेकिन फिरोज खान की नियुक्ति के खिलाफ आंदोलन अभी जारी है.

बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में नियुक्त डॉ. फिरोज खान का शुक्रवार को बीएचयू की ओर से बयान जारी किया गया है. जिसमें उन्होंने उनकी नियुक्ति के संबंध में मीडिया पर अनावश्यक कयासबाजी का आरोप लगाया है. फिरोज खान ने कहा कि वे आए दिन समाचार पत्रों में ऐसी खबरें पढ़ रहे हैं, जिनमें उनके बारे में सही नहीं बताया जा रहा है. वे कहां रह रहे हैं, किससे मिल रहे हैं या किसके संरक्षण में है इसके बारे में कुछ खबरों के जरिए निरतंर अनावश्यक कयासबाजी की जा रही है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں