BCCI के बॉस बन सकते हैं सौरभ गांगुली!

BCCI के बॉस बन सकते हैं सौरभ गांगुली!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए अध्यक्ष की दौड़ पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली सबसे आगे है। वे नए अध्यक्ष बन सकते हैं। अध्यक्ष की दौड़ में बृजेश पटेल का नाम भी आ रहा है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का सचिव नियुक्त किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई की राज्य इकाइयों की अनौपचारिक बैठक में जय शाह को सचिव बनाने पर आम सहमति बन गई है। इसके अलावा केंद्रीय राज्य वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल को कोषाध्यक्ष बनाया जाना तय माना जा रहा है।

लेकिन बीसीसीआई के नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर राय स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई अध्यक्ष पद की रेस में सौरव गांगुली और बृजेश पटेल सबसे आगे हैं।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम दिन सोमवार है। बहरहाल माना जा रहा है कि सभी उम्मीदवार निर्विरोध ही अपने-अपने पद पर चयनित हो जाएंगे।

गांगुली और बृजेश के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली फिलहाल क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष हैं। बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनते हैं तो वह सितंबर 2020 तक इस पद को संभालेंगे।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading