
जम्मू एवं कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत दिए गए विशेष दर्जे को वापस लिए जाने को लेकर भारत सरकार के निर्णय की निंदा करने के लिए पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम की लोगों ने जमकर क्लास ली।
आतिफ ने ट्वीट किया था कि, आप सबके साथ कुछ बड़ा साझा करने को लेकर खुशी हो रही है। इंशाल्लाह मैं जल्द ही अपनी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण सफर पर जा रहा हूं। हज के लिए रवाना होने से पहले मैं अपने प्रशंसकों, परिवार और मित्रों से माफी मांगना चाहूंगा। किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगता हूं। कृपया मुझे अपनी दुआओं में याद रखें।
इसके साथ ही आतिफ ने यह भी लिखा कि, इसके साथ ही मैं कश्मीरियों के खिलाफ की जा रही हिंसा और अत्याचार की कड़ी निंदा करता हूं। अल्लाह कश्मीर व पूरी दुनिया में मासूमों की जिंदगी पर रहम बख्शे।
आतिफ का यह ट्वीट कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया और लोगों ने इसे आड़े हाथों ले लिया।
एक यूजर ने उन्हें भारत के आंतरिक मामलों में दखलअंदाजी न करने को कहा।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source