नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शौकत अली वेस्ट यूपी दौरे पर हैं जहां उन्होंने मुरादाबाद मण्डल में जगह जगह पर जनसम्पर्क किया और प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात करी और आगामी चुनाव को लेकर बातचीत करी।
शौकत अली ने कांठ विधानसभा और देहात विधानसभा में नुक्कड़ सभाएँ और जनसम्पर्क किया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करी,समीक्षा करते हुए आगामी चुनाव के लिये पार्टी को मजबूत करते हुए पार्टी कैडर को मजबूत करने की हिदायत दी।

शौकत अली ने अमरोहा विधानसभा में नुक्कड़ सभाएँ और जनसपंर्क करते हुए प्रतिष्ठित लोगों से मुलाक़ात करी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करी।
सहसपुर अली नगर में शौकत अली ने नुक्कड़ सभा करते हुए जनता से अपील करी कि इत्तेहाद को मजबूत करने और कथित सेक्युलर पार्टियों के झाँसे में न आने की बात कही।

शौकत अली ने कहा कि पूरा भारत उत्तर प्रदेश की तरफ उम्मीद की निगाहों से देख रहा है,आप बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी का साथ दें ताकि भारत में आप इज्जत की निगाहों देखे जासके।

इस मौके पर जगह जगह पर शौकत अली का शानदार स्वागत किया गया,प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया,पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान मलिक,प्रदेश महासचिव शमीम तुर्क सहित अन्य लोग भी साथ में रहे।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source