
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंत्य वाड़ा असैंबली क्षेत्र के लिए उपचुनाव से पहले इकट्ठा हुए नक्सली कैंप में जवानों ने आज अचानक धावा बोल कर दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस सुत्रो के मुताबिक़ सर्चिंग पर निकली डी आर जी की टीम और नक्सलियों के बीच किरंदुल थाना इलाके के कटीरम के जंगलों में ज़बरदस्त झड़प हुई। तक़रीबन 2 घंटे जारी मुड़भेड़ में सिक्योरिटी फ़ोर्सिज़ के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। मौके से 12 बोर की राइफ़ल और 9 पिस्तौलें ज़ब्त की गई है । दंतेवाड़ा असैंबली के लिए चुनाव 23 सितंबर को होने वाले हैं। ऐसे में नक्सली चुनाव में ख़लल डालने के लिए मंसूबा बंदी कर रहे थे।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source