
बेंगलुरु। न्यूज चैनल पर कश्मीर समेत अन्य मुद्दों पर होने वाली बहस के दौरान अपने सधे हुए जवाब से सबकी बोलती बंद करने वाले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की एक टीवी न्यूज शो में एक चैलेन्ज में बोलती बंद हो गई । सबसे रोचक बात ये हैं कि उनकी बोलती विरोधी पार्टी कांग्रेस के स्पोक्सपर्सन गौरव वल्लभ ने बंद की। जानिए क्या है पूरा मामला।
संबित पात्रा Vs गौरव वल्लभ का VIRAL VIDEO सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा हैं। ये वीडियो क्लिप हाल ही में हुए एक टीवी डिबेट-शो की है। जिसमें न्यूज चैनल पर चल रही बहस में कांग्रेस के गौरव बल्लभ ने संबित पात्रा को चैलेंज किया कि वह अगर रामायण की 4 चौपाई सुना देते हैं तो मैं 8 सुनाऊंगा। गौरव वल्लभ के इस चैलेंज पर पात्रा सोनिया गांधी का नाम लेने लगे।
ये 'गौरव वल्लभ' तो 'संबित पात्रा' का टीवी डिबेट में आना छुड़ा कर ही मानेगा दिखे है!
Gepostet von Ramkrishna Mishra am Dienstag, 24. September 2019
इस विडियो को शेयर करते हुए लोग संबित पात्रा की चुटकी ले रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि अब आया है ऊंट पहाड़ के नीचे, संबित पात्रा के लिए जहां लोग ये कमेन्ट कर रहे वीं गौरव के लिए लोग कमेन्ट कर रहे कि कांग्रेस वालों को ऐसे ही प्रवक्ता की जरुरत थी।
5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं, पर भी खूब हुई थी फजीहत भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और कांग्रेस स्पोक्सपर्सन गौरव वल्लभ के बीच बहस का एक और विडियो हाल ही में खूब वायरल हुआ था। उस बहस में 5 ट्रिलियन इकोनॉमी की बात कर रहे संबित पात्रा से गौरव बल्लभ ने पूछा कि ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं तो बीजेपी प्रवक्ता से जवाब देते नहीं बना था। उस विडियों पर लोगों ने संबित पात्रा का खूब मजाक उड़ाया था। इसी को लेकर दोनों नेताओं के बीच गर्मागर्म बहस भी हुई। हालांकि, संबित पात्रा ने 5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं इसका जवाब नहीं दिया, उन्होंने बस इतना ही कहा कि आप राहुल गांधी से पूछिए। संबित पात्रा की ओर से दिए गए इस जवाब को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद पात्रा का ये वीडियो वायरल होने लगा
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source