370 हटाए जाने के बाद इरफ़ान पठान ने कहा- मेरा दिल और….?

370 हटाए जाने के बाद इरफ़ान पठान ने कहा- मेरा दिल और….?

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को केंद्र की मोदी सरकार ने खत्म कर दिया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से पूर्ण राज्य का दर्ज छिन गया है और उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है।

साथ ही लद्दाख को भी अलग केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया है। इतना सबकुछ होने से पहले सरकार ने एहतियात के तौर पर वहां फंसे हुए सभी टूरिस्टों और अमरनाथ यात्रियों को घाटी से वापस बुलाने के निर्देश जारी किए थे।

इस बीच टीम इंडिया के ऑलराउंडर इरफान पठान भी कश्मीर में क्रिकेट एसोसिएसशन के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन सरकार की अपील के बाद वो रविवार को वापस लौट आए।

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, इरफान पठान ने कश्मीर से लौटकर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा है, ‘मेरा दिल और दिमाग दोनों कश्‍मीर में है। मेरा दिल और दिमाग भारतीय आर्मी व भारतीय कश्‍मीरी भाईयों-बहनों पर लगा है।’

आपको बता दें कि इरफान पठान के अलावा जम्‍मू-कश्‍मीर क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्‍टाफ ने कश्मीर छोड़ने की अनुमित मांगी थी। इन सभी ने रविवार को कश्मीर छोड़ दिया।

इससे पहले जम्‍मू-कश्‍मीर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सैयद आशिक हुसैन बुखारी ने एक वेबसाइट से कहा था, ‘जी हां, जम्‍मू-कश्‍मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने पठान और सपोर्ट स्‍टाफ के अन्‍य सदस्‍यों को राज्‍य से जाने के लिए कहा है। इन सभी को रविवार को भेज दिया गया। जो चयनकर्ता क्षेत्र के नहीं है, उन्‍हें भी अपने-अपने स्‍थानों पर भेज दिया गया है।’

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading