नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस जे परीक्षा में कामयाबी हासिल करी है,इलाहाबाद शहर के 22 वर्षीय शहनवाज सिद्दीकी ने बड़ी उपलब्धि हासिल करी है,जिस उम्र में युवा सपने देखते हैं उसमें शानदार कामयाबी हासिल करके नोजवानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।
25 सितंबर 1996 में जन्में शहनवाज ने पूरी पढ़ाई इलाहबाद शहर में करी है,इस कम उमरी में पीसीएस ज की परीक्षा पास करके नया कीर्तिमान रचा है,शाहनवाज़ ने शुरुआती शिक्षा शहर के बेहद सुदूर इलाके में बने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा में हुई। यहां उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से उन्होंने बीए एलएलबी पढ़ाई के साथ ही परीक्षा में बैठने का लक्ष्य बना लिया।

शहनवाज ने पढ़ाई की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली है। फिलहाल, शहनवाज अब उन अभ्यर्थियों की श्रेणी में जाकर खड़े हो गए हैं, जिनका चयन पीसीएस जे में सबसे कम उम्र में होने का रिकॉर्ड दर्ज है।
शहनवाज के पिता इम्तियाज अहमद इलाहाबाद हाईकोर्ट में असिस्टेंट रजिस्ट्रार कम बेंच सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। पिता ही शहनवाज के प्रेरणास्रोत रहे और उनके ही दिशा निर्देशन में उन्होंने कानून की पढ़ाई की और जज बने हैं। शाहनवाज की मां बिलकिस बानो गृहणी हैं और बेटे को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करती रही हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे-2018 परीक्षा का चयन परिणाम घोषित कर दिया है. गोंडा जिले की आकांक्षा तिवारी पीसीएस-जे की परीक्षा में टॉपर बनी हैं. नैनीताल उत्तराखण्ड के हरिहर गुप्ता दूसरे स्थान पर हैं. आजमगढ़ के प्रतीक तिवारी को तीसरा स्थान मिला है. गाजियाबाद की एकाग्रता सिंह चौथे स्थान पर और गोंडा के गंधर्व पटेल ने पांचवे स्थान पर मेरिट में जगह बनाई है।
आयोग के सचिव जगदीश की ओर से रिजल्ट जारी हुआ है. 610 रिक्तियों के सापेक्ष 610 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए है. इसमें 306 सामान्य, 164 ओबीसी, 128 एससी और 12 एससी अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं।