2024 के पहले इस देश से एक-एक घुसपैठियों को बाहर करेंगे- अमित शाह

2024 के पहले इस देश से एक-एक घुसपैठियों को बाहर करेंगे- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा आपको घुसपैठिया के लिए बड़ा दर्द होता है, क्या ये घुसपैठिए आपके चचेरे भाई लगते हैं। झारखंड में एक चुनावी सभा में शाह ने कहा, ये राहुल बाबा के दिल की बात है।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि वे पूछते हैं एनआरसी क्यों ला रहे हो? येे लोग कहां जाएंगे, क्या खाएंगे? क्यूं भाई ये आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या? 2024 के पहले देश से एक-एक घुसपैठिया को चुन-चुन कर भाजपा सरकार निकालने वाली है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये राहुल बाबा कहते हैं कि एनआरसी क्यों ला रहे हो? घुसपैठियों को क्यों निकाल रहे हो? कहां जाएंगे, क्या खाएंगे? क्यों भाई आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या? 2024 से पहले देश से एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा सरकार करने वाली है।

झारखंड में भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि एनआरसी को देश भर में लागू किया जाएगा और सभी घुसपैठियों की पहचान की जाएगी। 2024 चुनावों से पहले इन्‍हें निष्कासित कर दिया जाएगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں