16 साल के नसीम शाह ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की नाक में किया दम,माँ जनाजे में नही होसका शरीक

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौर पर है जहां तीन मैचों की टी 20 सीरीज के बाद टेस्ट सीरीज खेलनी है, इस टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल किए गए 16 साल के तेज गेंदबाज नसीम शाह को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।

नसीम शाह (Naseem Shah) अपनी आग उगलती गेंदों से आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर कहर बरपाने का दम रखते हैं. आस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार गेंदबाजी के लिए उतरे नसीम शाह ने अपने प्रशंसकों को निराश भी नहीं किया।

दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिहाज से पर्थ में आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही थी. इस मैच में पाकिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में गेंदबाजी करने उतरे नसीम शाह (Naseem Shah) ने अपनी गेंदों से मेजबान बल्लेबाजों की अच्छी खबर ली. उन्होंने अपनी पहली विकेट के तौर पर आस्ट्रेलिया ए के बल्लेबाज मार्कर्स हैरिस को आउट किया, जो 21 रन ही बना सके।

हालांकि इस दौरान उन्होंने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को अपनी धुन पर नाचने पर मजबूर भी किया. उनकी एक तेज शॉर्ट पिच गेंद उस्मान ख्वाजा के हेलमेट पर जा लगी. नसीम शाह की एक गेंद पर ख्वाजा के बल्ले का किनारा लगा, लेकिन पहली स्लिप में खड़े हारिस सोहैल कैच नहीं लपक सके. नसीम शाह ने 8 ओवर में 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

पाकिस्तान की नई गेंदबाजी सनसनी नसीम शाह (Naseem Shah) का अनोखा गेंदबाजी एक्शन उन्हें तेज गति हासिल करने में मदद करता है. उन्होंने महज छह प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं. पिछले साल घरेलू क्रिकेट में डेब्यू करते हुए उन्होंने छह मैचों में 26 विकेट हासिल कर सनसनी फैला दी थी।

दिलचस्प बात है कि उनका गेंदबाजी औसत 16.50 है. कुछ दिन पहले ही नसीम शाह की मां का इंतकाल हो गया था, लेकिन परिवार से चर्चा करने के बाद उन्होंने आस्ट्रेलिया में ही रुकने का फैसला किया. यही वजह थी कि अभ्यास मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बांह पर काली पटटी बांधकर मैदान में उतरे थे।

आस्ट्रेलिया ए (Australia A) के खिलाफ अभ्यास मैच में पाकिस्तान ने पहली पारी में 428 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में पाक गेंदबाज इमरान खान के बेहतरीन 5 विकेट की बदौलत आस्ट्रेलियाई पारी 122 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर घोषित कर दी थी।

आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए थे. इस तरह दोनों टीमों के बीच ये तीन दिवसीय मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया. हालांकि इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम मनोवैज्ञानिक जीत हासिल करने में सफल रही. पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 नवंबर से ब्रिस्बेन में शुरू होगा।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading