लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मशहूर घराने फिरंगी महली के 12 साल के बच्चे ने अपने बुजर्गों का नाम रौशन कर दिया है,क्योंकि इस बारह साल के बच्चे एक दंपति का निकाह पढ़ाकर सुर्खियां बटोरने का काम किया है।
माना जा रहा है यह सबसे कम उम्र के काजी हैं, जो कि मुस्लिम धर्मगुरु खालिद रशीद फिरंगी महली के बेटे हैं. जिनका वीडियो भी काफी वायरल हुआ है. हाल ही में उन्होंने काजी बनकर कामिल उमर जिलानी तथा अलीना मिर्जा का निकाह संपन्न कराया।

निकाह के दौरान 12 साल के इस काजी ने आयतें पढ़कर सभी को हैरत में भी डाल दिया. इस मौके पर उनके पिता राशिद खालिद फिरंगी महली भी मौजूद थे. फिरंगी महली के बेटे की उम्र महज 12 साल है और वह कक्षा 5 के छात्र हैं।
इस दौरान लोगों ने उनका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. फिरंगी मेहली के बेटे ने यह निकाह पूरे विधि-विधान से संपूर्ण काराया. कम उम्र के यह काजी चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. इस निकाहनामे को सभी मौलानाओं ठीक बताया है।
मौलाना रशीद फिरंगीं महली का कहना है कि, हमारे बेटे ने यह निकाह पढ़ाया और पहली बार ऐसा हुआ है कि छोटे बच्चे ने किसी का निकाह पढ़ाया है. वहीं निकाह पढ़ने वाला बच्चे का कहना है कि, ‘मैं अपने अब्बू जान के साथ यह सब सीखा हूं, मैं अभी पांचवी क्लास में पढ़ता हूं और मैं आगे इसी तरीके से पढ़ना चाहता हूं।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com