हैसम बिन तारिक बने ओमान के नए बादशाह, कारण जानकर हैरानी होगी ,देखिए

नई दिल्ली: ओमान पर एक लम्बे समय तक राज करने वाले सुल्तान काबूस बिन सईद के इंतेक़ाल के बाद उनकी जगह किसको सत्ता सौंपी जाएगी इस पर चर्चाएँ हो रही थी लेकिन अब इनको विराम लग गया है क्योंकि काबूस बिन सईद के चचेरे भाई हैसम बिन तारिक ने नये बादशाह के रूप में शपथ ली।

65 वर्षीय हैसम बिन तारिक ओमाम की विज़न 2050 कमेटी के प्रमुख हैं,और उनका बड़ा योगदान ओमान के विकास में माना जाता है,दिवंगत सुलतान क़ाबूस के कोई संतान नहीं थी और असअद, हैसम और शहाब उनके तीन भाई और चचेरे भाई हैं जिनके सुल्तान बनने की अधिक संभावना थी।

हैसम बिन तारिक़ को ऐसी स्थिति में ओमान का बादशाह चुना गया है जब इससे पहले असअद बिन तारिक़ आले सईद को नया नरेश बनाए जाने की अधिक संभावना जताई जा रही थी।

असअद बिन तारिक़ आले सईद, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग व संबंधों के मामले में उप प्रधानमंत्री थे और जाॅर्डन में आयोजित होने वाली अरब लीग की बैठक में देश के औपचारिक प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने अपना अंतिम दौरा किया था। ओमान के नए बादशाह अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। ईरान के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने दो साल पहले ईरान की यात्रा की थी।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading