हैदराबाद- रेप आरोपियों का एनकाउंटर करने वाले पुलिसवालों के खिलाफ हो सकती है FIR

हैदराबाद- रेप आरोपियों का एनकाउंटर करने वाले पुलिसवालों के खिलाफ हो सकती है FIR

हैदराबाद में पशु चिकित्सक दिशा के साथ गैंगरेप-हत्या करने वाले दरिंदों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। लेकिन अब हैदराबाद पुलिस के 10 पुलिस कर्मियों की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गई है। आरोपियों का एनकाउंटर करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर हो सकती है। मुंबई के वकीलों ने सीजेआई के सामने याचिका दाखिल की है। जानकारी के मुताबिक चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के समक्ष वकील गुनारत्ना सदावर्ते की अगुवाई में याचिका पत्र दाखिल किया गया है। जिसके जरिए पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर जांच करने की मांग की गई है।

वकील गुनारत्ना सदावर्ते ने कहा कि मुंबई के वकीलों ने सीजेआई के सामने याचिका पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, तेलंगाना एचसी और डीजीपी को याचिका पत्र सौंपकर, पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की है।

हैदराबाद पुलिस के आरोपियों का एनकाउंटर किए जाने के बाद कैंडल मार्च निकाला गया। स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च के जरिए डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए गए। साथ ही पुलिस कार्रवाई का लोगों ने समर्थन किया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں