हैदराबाद: महिला वेटनरी डॉक्टर की रेप हत्या मामले में चार गिरफ्तार!

हैदराबाद: महिला वेटनरी डॉक्टर की रेप हत्या मामले में चार गिरफ्तार!

हैदराबाद वेटनरी डॉक्टर की रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साइबराबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक ट्रक ड्राइवर और क्लीनर शामिल है जिनके ऊपर शक की सुई घूम रही है।

पुलिस ने मोहम्मद पाशा नाम के व्यक्ति को मुख्य आरोपी बनाया है. उसके ऊपर महिला डॉक्टर का अपहरण, रेप और हत्ता करने का आरोप है। पुलिस ने सर्विलांस केमरा के फुटेज के आधार पर पाशा को गिरफ्तार किया है। जांच अभी जारी है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, तेलंगाना की राजधानी के निकट शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने एक वेटरनरी डॉक्टर की हत्या आग लगाकर कर दी।

उसका जला शव गुरुवार को पाया गया। डॉक्टर का झुलसा हुआ शव रंगा रेंड्डी जिले के शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर पाया गया।

डॉक्टर शादनगर के अपने घर से कोल्लूरू गांव में एक पशु चिकित्सालय में अपने ड्यूटी के लिए निकली थी। उसने बुधवार को अपनी बहन को कॉल कर कहा कि उसका दोपहिया वाहन घर लौटने के दौरान टूट गया है।

उसने अपनी बहन से कहा कि वह डरी हुई है। जब डॉक्टर के परिवार ने बाद में उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया।

पुलिस ने कहा कि एक महिला का झुलसा हुआ शव पुल के पास पाया गया है। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच है। श्रीधर रेड्डी ने अपने बेटी के तौर पर उसके शव की पहचान की है।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) डॉक्टर की हत्या का मामला पुलिस के सामने उठाने के लिए एक सदस्य भेज रहा है जिसकी कथित यौन उत्पीड़न के बाद जला कर हत्या कर दी गई।

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट किया कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिल जाती तब तक एनसीडब्ल्यू ‘‘कोई कसर नहीं छोड़ेगा’’।

मीडिया में आई रिपोर्टों के अनुसार सरकारी अस्पताल में सहायक वेटरनरी डॉक्टर जब हैदराबाद में अपने घर जा रही थीं तभी अज्ञात लोगों ने बुधवार की रात को उसे कथित रूप से अगवा कर लिया और जिंदा जला दिया।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading