हैदराबाद: महाकाली मंदिर का नवीनीकरण कराने के लिए KCR से मिले अकबरुद्दीन ओवैसी

हैदराबाद: महाकाली मंदिर का नवीनीकरण कराने के लिए KCR से मिले अकबरुद्दीन ओवैसी

तेलंगाना विधान सभा में विपक्ष के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से अपने क्षेत्र में स्थित लाल दरवाज़ा महाकाली मंदिर का विकास करने का अनुरोध किया है।

अकबरुद्दीन ओवैसी ने रविवार को हैदराबाद में मुख्यमंत्री केसीआर से मुलाकात की और मंदिर के  नवीनीकरण के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। AIMIM नेता ने कहा कि बोनालु (तेलंगाना में लोकप्रिय एक त्योहार) को हर साल इस मंदिर में आयोजित किया जाता है, और इसे दुनिया भर में प्रसिद्ध ‘लाल दरवाजा बोनालु’ के रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा ओवैसी ने कहा की जगह की कमी के कारण मंदिर परिसर को विकसित नहीं किया जा सका जिससे की श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

बता दें की लाल दरवाजा महाकाली मंदिर का इतिहास सौ साल से अधिक पुराना है। वहीँ बोनालु के दौरान लाखों लोग यहां प्रार्थना करते हैं।

अकबरुद्दीन ने अपने ज्ञापन में सीएम से अनुरोध किया की मंदिर का परिसर 100 वर्ग गज क्षेत्र में स्थित है। संकरी जगह होने के कारण लाखों श्रद्धालुओं को इससे भारी परेशानी होती है। मंदिर को विकसित करने और इसे चौड़ा करने की आवश्यकता है। जिसपर 10 करोड़ का खर्च आ सकता है।

अकबरुद्दीन ने सीएम से अफजलगंज मस्जिद के नवीनीकरण और मरम्मत के लिए 3 करोड़ रुपये मंजूर करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कई मुसलमान यहां पर नमाज अदा करते हैं और मरम्मत के अभाव में वे भी इस मस्जिद में नमाज अदा करते समय असुविधा का सामना कर रहे हैं।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading