हैदराबाद एनकाउंटर को कपिल सिब्बल ने तालिबानी इंसाफ़ बताया!

हैदराबाद एनकाउंटर को कपिल सिब्बल ने तालिबानी इंसाफ़ बताया!

हैदराबाद की वेटनरी डॉक्टर के गुनहगारों के एनकाउंटर से एक तरफ पीडिता के परिवार के लोग खुश है। हैदराबाद के स्थानीय लोग खुश है, देश के आम लोग खुश है।

वही दूसरी ओर कांग्रेस के कपिल सिब्बल जैसे नेता काफी आहत और नाखुश है। इनकी समस्या ये है की आखिर हैदराबाद पुलिस ने बलात्कारी का एनकाउंटर किया तो कैसे किया।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और वकील कपिल सिब्बल ने हैदराबाद में बलात्कारियों के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा की, तालिबान शैली वाले न्याय से अदालतें अप्रासंगिक हो जाएंगी।

बेस्ट हिन्दी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि तेलंगाना मुठभेड़ पर वाहवाही कर रहे लोगों से कहना चाहता हूं कि उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाने की बजाय खून का बदला खून का रास्ता अपनाने और तालिबान शैली वाले न्याय से अदालतें अप्रासंगिक हो जाएंगी।

गौरतलब है कि हैदराबाद में पशु-चिकित्सक के सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों का हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को एनकाउंटर कर दिया था.? इस एनकाउंटर से पूरे देश में ख़ुशी की लहर, लोग हैदराबाद पुलिस जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں