हिन्दू पक्ष का दावा- ‘बाबरी मस्जिद के स्लैब पर थे संस्कृत शिलालेख’

हिन्दू पक्ष का दावा- ‘बाबरी मस्जिद के स्लैब पर थे संस्कृत शिलालेख’

अयोध्या मामले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर से सुनवाई शुरू हो गई है। मंगलवार को लगातार सुनवाई का आठवां दिन है, हालांकि सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी थी। मंगलवार को सुनवाई शुरू होते ही प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली, पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने ‘राम लला विराजमान’ के वकील सी.एस वैद्यनाथन की दलीलें सुननी शुरू की।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, ‘राम लला विराजमान’ के वकील वैद्यनाथन का दावा, बाबरी मस्जिद के स्लैब पर थे संस्कृत शिलालेख, कहा इसमें कोई संदेह नहीं है कि वो स्लैब विवादित ज़मीन से मिला है। ASI की रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर भी सन्देह नहीं किया जा सकता।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली, पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के समक्ष उन्होंने ‘एएसआई’ की रिपोर्ट से अन्य पुरातात्विक साक्ष्यों का हवाला देते हुए विवादित क्षेत्र में हिन्दू मंदिर होने के दावों को पुख्ता करने की कोशिश की।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں