हिंदूवादी संगठन की गुंडागर्दी, बाबर रोड के साइन बोर्ड पर कालिख पोती !

हिंदूवादी संगठन की गुंडागर्दी, बाबर रोड के साइन बोर्ड पर कालिख पोती !

दिल्ली में हिंदूवादी संगठन हिंदू सेना की शनिवार को खुलेआम गुंडागर्दी सामने आई है। दिल्ली की बंगाली मार्केट में बाबर रोड के साइन बोर्ड को काले रंग से पोत दिया। वहीँ इस संगठन की मांग है की इस रोड का नाम किसी भारतीय व्यक्ति के नाम पर रखा जाए।

हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि वह इसका नाम बदलें क्योंकि यह एक विदेशी आक्रामणकारी के नाम पर है। इसका नाम किसी महान भारतीय व्यक्ति के नाम पर रखें।

उन्होंने कहा कि इसलिए हमने एनडीएमसी द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड को काला कर दिया। इस तरह के साइन बोर्ड की देखरेख करने वाले नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के अधिकारी अभी इस पर टिप्पणी करने के लिए उपबल्ध नहीं हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading