हिंदुओं की आबादी 100 करोड़ है तो जाहिर है तो भारत एक हिन्दू राष्ट्र है- रवि किशन

हिंदुओं की आबादी 100 करोड़ है तो जाहिर है तो भारत एक हिन्दू राष्ट्र है- रवि किशन

पूरे देश में नागरिक संधोधन बिल को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। इस बीच भाजपा नेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने कहा कि हिंदुओं की आबादी 100 करोड़ है तो जाहिर है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा, बहुत सारे मुस्लिम और ईसाई देश हैं इसलिए यह अद्भुत है कि हमारे पास अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए ‘भारत’ नाम का एक देश है।

उन्होंने आगे कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि 100 करोड़ हिंदुओं का एक स्थान है जिसको विश्व जानता है और आज भारत का सम्मान पूरे विश्व में है।

बता दें कि पूरे देश में एनआरसी लागू करने के बिल को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है और अब यह विधेयक पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा में जाएगा। वहीं विपक्ष लगातार इस बिल का विरोध कर रहा है।

विपक्ष का सबसे बड़ा विरोध यह है कि इसमें खासतौर पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया गया है। उनका तर्क है कि यह संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है जो समानता के अधिकार की बात करता है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں