हाशिम अमला ने क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान

हाशिम अमला ने क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान

दक्षिण अफ्रीका के धुरंधर बल्लेबाज हाशिम अमला ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अमला ने क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20 को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। हालांकि अमला दुनिया भर की टी-20 लीग खेलते रहेंगे।

अपने 15 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में हाशिम अमला ने 18 हजार से ज्यादा रन बनाए। अमला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2 हजार, 3 हजार, 4 हजार, 5 हजार, 6 हजार और 7 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

वन-डे क्रिकेट में 50 से ज्यादा की औसत और 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन ठोकने वाले बल्लेबाज ने वन-डे में 27 शतक भी लगाए हैं।

हाशिम अमला को टेस्ट स्पेशलिस्ट माना जाता था। दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक ठोकने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे हाशिम अमला 2010 और 2013 में अपने देश के प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुने गए थे।

 

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading