
हैदराबाद: सड़क हादसे में एक शख़्स की मौत के बाद कार चलाने वाले नौजवान ने परेशानी के आलम में आत्महत्या करली। ये दुर्घटना हैदराबाद के कोकटपल्ली में पेश आया। 24 वर्षीय एन डी मोहन निवासी जय नगरकल अपने दोस्तों के साथ कार में मंदिर से दर्शन के बाद वापिस लौट रहा था। मोहन कार ड्राईविंग कर रहा था कि अचानक रास्ते में गाड़ी बे क़ाबू हो कर बाईक से टकरा गई जिसकी वजह से मोटर सैकिल सवार सुरेश नामी एक नौजवान हलाक हो गया। हादसे के बाद मोहन घर पहुंचा लेकिन वो काफ़ी परेशान था और उसने अपने मकान की पांचवीं मंज़िल से छलांग लगा कर आत्महत्या करली।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source