
पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हसन अली अगले महीने भारतीय लड़की शामिया आरजू के साथ निकाह करने जा रहे हैं। इंजीनियर शामिया आरजू और क्रिकेटर हसन अली की शादी दुबई के एक बड़े होटल में 20 सितंबर को होगी, जिसका ऐलान खुद पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने किया है।
हसन अली ने ये भी कहा है कि वे अपनी शादी में भारतीय क्रिकेटरों को भी न्योता देंगे। हालांकि, अभी ये तय नहीं हैं कि हसन अली भारतीय टीम के किस-किस खिलाड़ी को अपनी शादी का न्योता देने वाले हैं। इस बारे में हसन अली ने कहा, “मैं अपनी शादी में भारतीय क्रिकेट टीम और खिलाड़ियों को आने का न्योता दूंगा। आखिरकार, हम सब क्रिकेट मेट्स हैं।”
जागरण डॉट कॉम के अनुसार, हसन अली ने आगे कहा, “मैं कुछ भारतीय खिलाड़ियों को दुबई में शादी समारोह में आने का निमंत्रण दूंगा, अगर वे आए तो ये बहुत ही प्यारा होगा और मुझे अच्छा लगेगा। आखिर में हम सब प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और हमें साथ में खुशियां सेलिब्रेट करनी चाहिए।
आपको बता दें, शामिया आरजू ने गाजियाबाद की मानव रचना यूनिर्सिटी से एरोनोटिक्स की डिग्री हासिल की हुई है। शामिया आरजू इस समय अमीरात एयरलाइंस में फ्लाइट इंजीनियर हैं। शामिय इन दिनों दुबई में रहती हैं, जबकि उनका बाकी परिवार अभी दिल्ली में सेटल है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source