हरियाणा में कांग्रेस की जबर्दस्त वापसी, बीजेपी बहुमत से दूर!

हरियाणा में कांग्रेस की जबर्दस्त वापसी, बीजेपी बहुमत से दूर!

हरियाणा चुनाव के नतीजे काफी दिलचस्प हो गए हैं। अब तक के रूझान में भाजपा यहां आगे जरूर चल रही है, लेकिन बहुमत का आंकड़ा उससे दूर है।

जबकि कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी की है और जेजेपी भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। हरियाणा में सभी 90 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इन रुझानों में भाजपा की बढ़त घटकर 38 पर आ गई है, कांग्रेस 32, जेजेपी 9 और अन्य 11 सीट पर आगे चल रहे हैं।

हरियाणा के रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े से काफी दूर दिख रही है।

ऐसे में बीजेपी को सरकार बनाने के लिए जेजेपी की जरूरत पड़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बीजेपी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है।

हुड्डा दिल्ली बुलाए गए
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से बात की है। रुझानों के बीच कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस को बहुमत मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूबे में कांग्रेस अकेले सरकार बनाएगी।

सरकार बनाने में जेजेपी की भूमिका अहम
इस बीच जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की भूमिका काफी अहम हो गई है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भाजपा की ओर से जेजेपी से मध्यस्थता के लिए आगे किया जा सकता है।

वहीं यह भी खबर है कि जेजपी ने सीएम पद की शर्त के साथ कांग्रेस को समर्थन का प्रस्ताव दिया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading