हम मिसाइल के क्षेत्र में इलाक़े के सबसे ज़्यादा ताक़तवर देश हैं- ईरान

हम मिसाइल के क्षेत्र में इलाक़े के सबसे ज़्यादा ताक़तवर देश हैं- ईरान

इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल आईआरजीसी की ख़ातमुल अंबिया एरोस्पेस विभाग के प्रमुख जनरल अमीर अली हाजीज़ादे ने कहा है कि ईरान ड्रोन विमान के निर्माण में दुनिया के मुख्य 5 देशों में है।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने शनिवार को तेहरान में एक प्रदर्शनी में कहाः “आज इस्लामी क्रान्ति के 40 साल बाद, हम विभिन्न क्षेत्रों ख़ास तौर पर ड्रोन में दुनिया के 5 प्रमुख देश में हैं।”

जनरल अमीर अली हाजीज़ादे ने कहाः “हमने रडार के क्षेत्र में अच्छी तरक़्क़ी की है जिसकी मिसाल एमक्यू-4 ड्रोन विमान का गिराया जाना है। हम मीज़ाईल के क्षेत्र में इलाक़े के सबसे ज़्यादा ताक़तवर देश हैं।”

उन्होंने “शिकारी चील” नामक प्रदर्शनी में यह बात कही, जहां ईरानी डिफ़ेन्स सिस्टम द्वारा मार गिराए गए अमरीकी ड्रोन के ढांचे रखे गए हैं। ईरान ने जून में अमरीकी ड्रोन को मार गिराया था।

यह प्रदर्शनी ईरान पर इराक़ के सद्दाम शासन द्वारा 1980-88 के बीच थोपी गयी जंग की याद में मनाए जाने वाले पवित्र प्रतिरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित हुयी है। पवित्र प्रतिरक्षा सप्ताह रविवार से शुरु हो रहा है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں