हम जानते हैं हमारी याचिका खारिज़ होगी, लेकिन ये हमारा हक़ है- अरशद मदनी

हम जानते हैं हमारी याचिका खारिज़ होगी, लेकिन ये हमारा हक़ है- अरशद मदनी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज रविवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की बैठक खत्म हो गई है। यह बैठक लखनऊ के मुमताज पीजी कॉलेज में हुई थी।

इस बैठक में असदुद्दीन ओवैसी समेत तमाम मुस्लिम नेता पहुंचे। बैठक के बाद मुस्लिम पक्ष ने कहा कि बोर्ड ने फैसला किया है कि अयोध्या जमीन विवाद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी।

इसको लेकर मुस्लिम पक्ष ने कहा कि किसी और जगह पर जमीन मंजूर नहीं है।

वहीं सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले पर एआईएमपीएलबी की बैठक में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि इस तथ्य के बावजूद कि हम पहले से ही जानते हैं कि हमारी समीक्षा याचिका 100 फीसदी खारिज कर दी जाएगी, हमें एक समीक्षा याचिका दायर करनी चाहिए। यह हमारा अधिकार है।

जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड की बैठक में एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी समेत अन्य मुस्लिम नेता बैठक में शामिल हुए थे। बता दें कि सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के वकील जफरयाब जिलानी ने बीते शनिवार को बताया कि अयोध्या भूमि विवाद पर आए फैसले को लेकर एक बैठक बुलाई गई है।

इस बैठक में समीक्षा याचिका दायर करने पर फैसला होगा और आगे की रणनीति क्या होगी इसको लेकर भी फैसला होना है।

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर अलग-अलग मुस्लिम पक्षों के साथ विचार-मंथन सत्र आयोजित किया गया है, पार्टियों ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना वली रहमानी से मुलाकात की और अयोध्या मुद्दे पर चर्चा की।

जिलानी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला समझ में नहीं आने वाला है और इसलिए समीक्षा के लिए जाने की आवश्यकता है।

पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया था और केंद्र सरकार को मस्जिद बनाने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ देने का फैसला किया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں