हम इजरायल को कड़ा जवाब देंगे- इराक़

हम इजरायल को कड़ा जवाब देंगे- इराक़

इराक़ के भूतपूर्व प्रधानमंत्री ने अवैध ज़ायोनी शासन को धमकी देते हुए कहा है कि इस्राईल को मुंहतोड़ जवाद दिया जाएगा। इराक़ के हिज़बुद्दावा पार्टी के महासचिव तथा इस देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री नूरी मालेकी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि देश के स्वयंसेवी बलों के ठिकानों पर हमलों में यदि इस्राईल का हस्तक्षेप स्पष्ट हो जाता है तो बग़दाद इसका करारा जवाब देगा।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, नूरी मालेकी ने शुक्रवार को कहा कि इराक़ पर किसी भी प्रकार का इस्राईल का हमला, देश की संप्रभुता पर आक्रमण की दृष्टि से देखा जाएगा जिससे क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा ख़तरे में पड़ सकती है।

इराक़ के स्वयंसेवी बल “हश्दुश्शाबी” की छावनी पर पिछले एक महीने के दौरान कल रात चौथी बार हमला किया गया। इराक़ के बहुत से अधिकारी और जानकार इन हमलों का ज़िम्मेदार अमरीका और इस्राईल को मानते हैं।

दूसरी ओर सैकड़ों इराक़ियों ने कल शुक्रवार को हश्दुश्शाबी के ठिकानों पर हुए हमलों के पीछे इस्राईल और अमरीका का हाथ बताते हैं।ज्ञात रहे कि इराक़ से आतंकवादी गुट दाइश का सफाया करने में इस देश के स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں