स्वामी बोले- ‘मस्जिद कहीं भी बन सकती है और नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, लेकिन..?

स्वामी बोले- ‘मस्जिद कहीं भी बन सकती है और नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, लेकिन..?

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा एक बार सुप्रीम कोर्ट में हार जाने पर मुसलमानों को एहसास होगा। उन्होंने कहा कि मस्जिद कहीं भी बन सकती है, नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है पर राम की पूजा रामजन्मभूमि पर ही हो सकती है।

वहीं, कांग्रेस नेता पी चिदंबर की गिरफ्तारी पर स्वामी बोले कि सरकार के निशाने पर कई कांग्रेसी हैं। सोनिया गांधी जमानत पर हैं। शशि थरूर जमानत पर हैं। हुड्डा जमानत पर हैं। उन्होंने कहा कि पहले सोनिया गांधी को जेल भेजा जाना चाहिए।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, पाकिस्तान के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पाक के चार टुकड़े किए जाने चाहिए। एक मानवाधिकार सेंटर बनाना चाहिए जिसके जरिये बलूचिस्तान व सिंध में हो रहे मानवाधिकारों के हनन की रिपोर्ट रखनी चाहिए।

देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था पर स्वामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गूंगे थे और एक अनपढ़ महिला के सामने सिर झुकाते थे, इसलिए उनके ज्ञान का कोई मतलब नहीं है। जबकि निर्मला सीतारमन का विषय कभी अर्थशास्त्र रहा ही नहीं है। इसलिए मंदी में उनका कोई कसूर नहीं है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading