सौरव द्विवेदी का बीजेपी समर्थकों को लेकर विवादित ट्वीट, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #SaurabhDwivediDallaHai

सौरव द्विवेदी का बीजेपी समर्थकों को लेकर विवादित ट्वीट, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #SaurabhDwivediDallaHai

भारत की नामी मीडिया घराने इंडिया टुडे के अधीन काम करने वाली डिजिटल समाचार मीडिया लल्लनटॉप ’के संपादक सौरभ द्विवेदी ने बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी के समर्थकों को लेकर एक विवादित ट्वीट कर दिया जिसके बाद हंगामा मच गया और ट्विटर पर बवाल खड़ा हो गया।

जी हां अपने मजाकिया लहजे के लिए जाने जाने वाले सौरभ द्विवेदी ने एक ट्वीट शेयर किया जिसमें उन्होंने एक कंडोम के पैकेट की तस्वीर शेयर की और कैप्शन दिया क्या बोलते हो मित्रो ट्रेंड करवा देना चाहिए ?

दरअसल ड्यूरेक्स कंडोम के पैकेट के ऊपर इंग्लिश में लिखा हुआ था कि उन लोगो के लिए जो अब भी बीजेपी को सपोर्ट कर रहे है इसका इस्तेमाल करो ताकि इस दुनिया में तुम जैसे और पैदा ना हो।

” alt=”” aria-hidden=”true” />
सौरव द्विवेदी द्वारा डिलीट किया गया ट्वीट

इस ट्वीट को देख भक्तो को बुरा लग गया और इस ट्वीट की कड़ी निन्दा करनी शुरू कर दी और साथ ही ललन टॉप का बायकॉट करने की अपील करना शुरू कर दिया।

यह ध्यान रखना उचित है कि हिंदी समाचार और राय वेबसाइट ‘लल्नटॉप’ का स्वामित्व इंडिया टुडे समूह के पास है।

हालाकि भारी विरोध के बाद सौरव द्विवेदी ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया और भाजपा समर्थकों से माफी भी मांग ली लेकिन अब भक्त जनो को इतना बुरा लग गया है कि किसी कि सुनने को तैयार नहीं है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

दरअसल सौरव द्विवेदी का तंज इसलिए था की जेएनयू में जिन नकाब पोशो ने लड़कियों पर हमला किया और शिक्षकों को भी नहीं छोड़ा और जब दीपिका पादुकोण छात्रों के समर्थन ने जेएनयू पहुंची तो बीजेपी ने दीपिका और उनकी फिल्म का ही बायकॉट शुरू कर दिया जिससे साफ साबित होता है कि बीजेपी नकाबपोश गुंडों का समर्थन कर रही है।

आपको बता दे ललन टॉप के चीफ ऑफ एडिटर सौरव द्विवेदी अपने बेबाक राय के लिए जाने जाते है और उन पर दक्षिण पंथी हमेशा ही लेफ्ट के पक्ष में बोलने का आरोप लगाते रहत है।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں