सौरव गांगुली को अध्यक्ष बनाए जानें पर बोले शोएब अख्तर, कहा- BCCI अब सही हाथों में

सौरव गांगुली को अध्यक्ष बनाए जानें पर बोले शोएब अख्तर, कहा- BCCI अब सही हाथों में

सौरव गांगुली को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनाया गया है। पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर  ने कहा- इस पद के लिए सौरव बिल्कुल सही शख्स है। भारतीय क्रिकेट को वो नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा। पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ के साथ एक यूट्यूब वीडियो में चर्चा के दौरान शोएब ने यह बातें कहीं।

अख्तर ने कहा- लोग कहते हैं कि सौरव मेरे सामने बल्लेबाजी करने से डरता था। ये सही नहीं है। वो मुझसे कभी नहीं डरा। अगर ऐसा होता तो वो ओपनिंग नहीं करता। सौरव के बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा 23 अक्टूबर को की जाएगी।

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब ने कहा, “साल 2000 तक टीम इंडिया दबकर खेलती थी। सौरव ने इस टीम को लड़कर जीतना सिखाया। वो युवराज, हरभजन, जहीर और नेहरा जैसे प्लेयर्स को लाया।

सही मायनों में वो तेज गेंदबाजों का कप्तान था। अगर वो मेरा कप्तान होता तो टेस्ट क्रिकेट में मेरे 500 विकेट होते। बल्लेबाजी के दौरान मैंने उसे कई बार हिट किया। इसलिए कुछ लोग कहते थे कि वो मुझसे डरता था। ये सही नहीं है। अगर दादा डरता होता तो मेरे सामने ओपनिंग करने नहीं आता।”

 

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں