
स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले से ही छात्रा के आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो के कुछ शॉट्स डाले गए हैं, जिसमें चिन्मयानंद किसी छात्रा से मसाज करवा रहे हैं। वहीं छात्रा पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर रही है।
इस मामले में एसएसपी शाहजहांपुर ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है। अब इस मामले को एसआईटी देख रही है इसलिए उन्हें कुछ नहीं पता है।
वहीं चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह ने कहा की ये वीडियो 2014 का है। उन्होंने कहा कि यह फर्जी तरीके से बनाया गया है और षडयंत्रकारियों का खेल है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source