सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर बढ़ने से खत्म हो जाएगी कांग्रेस : शशि थरूर

सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर बढ़ने से खत्म हो जाएगी कांग्रेस : शशि थरूर

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि देश में धर्मनिरपेक्षता के स्थान का बचाव करना कांग्रेस की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हिंदी पट्टी में ‘बहुसंख्यक तुष्टीकरण’ या सॉफ्ट हिंदुत्व जैसे मुद्दों से कांग्रेस का दुख दूर नहीं होगा।

बल्कि ऐसे उपाय कांग्रेस पार्टी को ‘शून्य’ पर पहुंचा देंगे। थरूर ने एक साक्षात्कार में कहा, भाजपा सरकार और उसके घटक दल हिंदू होने के नाते ‘ब्रिटिश फुटबॉल हुड़दंगियों’ से अलग नहीं हैं।

थरूर अपनी पुस्तक ‘द हिंदू वे : एन इंट्रोडक्शन टू हिंदुइज्म’ के विमोचन से पहले कहा, जो लोग सत्ता में हैं और जैसा प्रचार कर रहे हैं, वह सही मायने में हिंदूवाद नहीं है। बल्कि एक गौरवशाली आस्था का ‘विकृत रूप’ है। इसे उन्होंने विशुद्ध रूप से राजनीतिक और चुनावी लाभ के लिए संकीर्ण सियासी औजार के रूप में बदल दिया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں