सूफ़ी नेता का बयान- ‘बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सभी को एकमत होना चाहिए’

सूफ़ी नेता का बयान- ‘बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सभी को एकमत होना चाहिए’

अयोध्या फैसले से पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में मुस्लिम धर्मगुरु और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता मौजूद रहे।

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, इनके अलावा बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज़ हुसैन और फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली भी बैठक में मौजूद रहे।

मुख्तार अब्बास नकवी के आवास पर बैठक
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के आवास पर बैठक के बाद शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले पर जो भी फैसला सुनाएगा, हम सभी को उसका सम्मान करना चाहिए।

हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं।

फैसले पर सभी को एकमत होना चाहिए
वहीं अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशीन परिषद के अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि हर किसो को एकमत होना चाहिए और सभी धर्मों के लोगों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए। हम सभी दरगाहों के लोगों को दिशा-निर्देश देंगे कि वे अफवाहों और फर्जी खबरों पर विश्वास न करें।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں